यहां दो किशोरियों से दुष्कर्म, किशोर व युवक को किया गिरफ्तार

किशोरियों से दुष्कर्म, किशोर व युवक को किया गिरफ्तार

कपकोट (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के एक गांव में दो किशोरियों से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में आरोपी समेत एक विधि विवादित किशोर को पकड़ा है। आरोपी को न्यायालय के आदेश के बाद जेल भेज दिया है।

विधि विवादित किशोर को बाल सुधार गृह अल्मोड़ा भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी हिमांशु कुमार (22) और 17 साल का विधि विवादित किशोर दो किशोरियों को बहला फुसलाकर घर से ले गए और उनके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों की तहरीर के आधार पर 24 फरवरी को कपकोट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

राज्य महिला आयोग का हस्तक्षेप: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए बागेश्वर एसपी को जांच कर सभी दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

बुधवार को पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम के तहत आरोपियों को हिरासत में लिया। सीओ अजय लाल साह ने बताया कि बृहस्पतिवार को बालिग आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया और नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *