अंकिता भंडारी प्रकरण पर महापंचायत आज, देहरादून में पहुंच रही भीड़; पुलिस फोर्स तैनात

अंकिता भंडारी प्रकरण पर विभिन्न संगठनों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। देहरादून के परेड ग्राउंड में महापंचायत के लिए प्रदेश भर से लोग जुट रहे हैं। आंदोलनकारी मंच की संरक्षक कमला पंत ने वीआईपी नामों की निष्पक्ष जांच और दोषियों को फांसी की मांग की। सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। महापंचायत में आगे की रणनीति तय होगी।

  1. अंकिता भंडारी प्रकरण पर महापंचायत का आयोजन
  2. वीआईपी नामों की निष्पक्ष जांच, फांसी की मांग
  3. देहरादून के परेड ग्राउंड में भारी पुलिस बल तैनात

देहरादून । अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर विभिन्न संगठनों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदेश भर से आए संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का परेड ग्राउंड में जमावड़ा शुरू हो गया है। सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो। इसको लेकर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।रविवार को सुबह 10 बजे से राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन, आंदोलनकारी संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित होने शुरू हो गए थे। आंदोलनकारी मंच की संरक्षक कमला पंत ने बताया अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआइपी के नाम के खुलासे की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग है।

उन्होंने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। बताया महापंचायत में फैसला लिए जाने के बाद आगे की योजना बनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *