पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग की अध्यक्षता में आयोजित हुई जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक (वीसी)।”पुलिस जनता के द्वार” अभियान के तहत ग्रामीण सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर।जनपद स्तर पर पुलिस की तैयारियों एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय कोंडे के निर्देशन पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) का आयोजन किया गया। पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित इस बैठक में गम्भीर अपराधों, लंबित अभियानों और तकनीकी प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक के दौरान निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर प्रगति की समीक्षा की गई – • वांछित अपराधियों पर नकेल: गंभीर अपराधों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और उनके द्वारा अवैध रूप से अर्जित सम्पत्ति के अधिग्रहण हेतु जारी अभियान की 27 जनवरी 2026 तक की स्थिति की समीक्षा की गई।• ऑपरेशन स्माइल: गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु संचालित ‘ऑपरेशन स्माइल’ की अद्यतन प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।• वार्षिक अपराध समीक्षा: वर्ष 2025 के दौरान हुए अपराधों का तुलनात्मक विवरण और पेंडेंसी पर चर्चा कर समय से निस्तारण किये जाने के निर्देश दिए गए।• तकनीकी एवं सोशल मीडिया: CCTNS/ICJS की प्रगति तथा सोशल मीडिया सेल द्वारा की जा रही मॉनीटरिंग के कार्यों की समीक्षा की गई।• “पुलिस जनता के द्वार” एवं ग्राम प्रहरियों की भूमिकामुख्यालय के निर्देशों के क्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु “पुलिस जनता के द्वार” विशेष जागरुकता अभियान की SOP पर विस्तृत चर्चा की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने हेतु निम्नलिखित निर्देश दिए गए:• ग्राम चौकीदारों की सक्रियता: ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) को अधिक उत्तरदायी और प्रभावी बनाने पर बल दिया गया। उनसे उनके क्षेत्रों के अपराध, विवाद और संदिग्ध गतिविधियों का फीडबैक लेने के निर्देश दिए गए।• सूचना तंत्र का सुदृढ़ीकरण: जिन गांवों में चौकीदार नियुक्त नहीं हैं, उनकी सूची तैयार कर तैनाती पर विचार करने तथा वर्तमान चौकीदारों की पृष्ठभूमि के सत्यापन के निर्देश दिए गए।• विवादों का निस्तारण: स्थानीय समस्याओं और संवेदनशील मुद्दों की पहचान कर उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। “ग्रामीण स्तर पर कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस और ग्राम प्रहरियों के बीच सतत समन्वय अनिवार्य है। पुलिस अब सीधे जनता के द्वार पहुँचकर सुरक्षा का अहसास कराएगी।”इस बैठक में पुलिस कार्यालय सभागार में वाचक पुलिस अधीक्षक ठाकुर सिंह रावत , प्रभारी CCTNS रणजीत खनेड़ा, प्रभारी DCRB नीलाभ खाली, प्रभारी महिला हेल्पलाइन मुकेश चौहान, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग सुरेश बलूनी एवं उप निरीक्षक स्थानीय अभिसूचना इकाई (LIU) रविन्द्र सिंह भौतिक रूप से उपस्थित रहे व जनपद के शेष समस्त थाना प्रभारियों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग किया गया।
Related Posts
उद्योगपति महेंद्र शर्मा ने मंदिर समिति को दान किए एक करोड़,बीकेटीसी अध्यक्ष ने जताया आभार
प्रसिद्ध उद्योगपति एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के वरिष्ठ सदस्य महेंद्र शर्मा ने मंदिर समिति को एक करोड़ एक लाख रुपये …
भालू को सामने देख नहीं हारी हिम्मत, गुत्थम-गुत्था की लड़ाई में दी मात; ग्रामीण ने बचाई अपनी जान
भिलंगना के सरुणा गांव में घास लेने गए टीका राम जोशी पर भालू ने हमला कर दिया। घायल टीका राम…
छिबरोऊ के पास टमाटर से भरा पिकअप वाहन खाई में गिरा, एक की हुई मौत; दो लोग घायल
शनिवार सुबह हरिपूर कोटि-इच्छाडी मार्ग पर छिबरोऊ के पास टमाटर से लदा एक पिकअप वाहन खाई में गिर गया। इस…
