गैरसैंण में साल की पहली बर्फबारी के बीच एक अनोखी शादी हुई। वसंत पंचमी पर सूरज बिष्ट की बरात परवाड़ी पहुंची, जहां जयमाला के दौरान भारी बर्फबारी शुरू हो गई। बर्फ में गाड़ियां फंसने के कारण दूल्हा-दुल्हन सहित पूरी बरात को 21 किलोमीटर पैदल चलकर अपने गांव सलियाणा लौटना पड़ा। स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने बर्फबारी का आनंद लिया, लेकिन बरातियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। गैरसैंण में साल की पहली बर्फबारी हुई, जिसका स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने जमकर लुफ्त उठाया, वहीं बर्फबारी होने से बरात में जा रहे बरातियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।वसंत पंचमी पर गैरसैंण के सलियाणा गांव के सरपंच जीत सिंह बिष्ट के बेटे सूरज बिष्ट की बरात परवाड़ी के लिए निकली।सभी बराती नाचते गाते परवाड़ी गांव पहुंचे जहां पर दुल्हन आरती के पिता पूर्व प्रधान योगेंद्र सिंह ने बरातियों का स्वागत किया। लेकिन जयमाला के बीच में बर्फबारी शुरू हो गई।बर्फबारी इतनी तेज थी की पूरी बरात और बरात में गई सभी गाड़ियां परवाड़ी गांव में ही फंस गई।जिसके चलते विदाई के बाद पूरी बरात और दूल्हा-दुल्हन पैदल ही 21 किलोमीटर दूर अपने गांव सलियाणा की ओर निकल पड़े।अभी बारात परवाड़ी से भराड़ीसैंण होते हुए सिर्फ दीवाली खाल तक ही पहुंची है 12 बजे तक बरात सलियाणा गांव में पहुंचने की उम्मीद है।
Related Posts
चमोली में मलबे में प्रकृति का कहर, दंपति की मौत
आपदा में दंपति घायल, अस्पताल में भर्ती सहयोगी संवाददाता लोकजन एक्सप्रेस चमोली। थराली क्षेत्र के बाद अब देवाल तहसील के…
24 अप्रैल से उत्तराखंड में फिर शुरू होगा बारिश-बर्फबारी का दौर, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। वैज्ञानिकों की माने तो प्रदेश में आज से एक…
अगले चार दिन और सताएगा मानसून, IMD ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक मानसून से राहत मिलने की संभावना कम है कुछ क्षेत्रों में भारी…
