लोकजन एक्सप्रेस देहरादून I खाद्य आयुक्त कार्यालय खाद्य भवन में दिनांक 13 जनवरी 2026 को उत्तराखंड राज्य के सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को मानदेय दिलवाले जाने की व्यवस्था करने के संबंध में गठित की गई समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष खाद्य अपर आयुक्त श्री पी0एस0पांगती जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आंल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फैडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री रेवाधर बृजवासी जी एवं समिति के सभी सदस्यों द्वारा मजबूती के साथ अपना पक्ष रखते हुए कहा गया कि उत्तराखंड के पर्वतीय भौगोलिक परिस्थितियों का राज्य होने को दृष्टिगत रखते हुए, एवं पर्वतीय जिलों से पलायन होने के कारण विक्रेताओं के पास बहुत कम संख्या में राशन कार्ड होने के कारण कमीशन में समानता लाने हेतु एवं सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं के सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखते हुए, आंगनवाड़ी आशा कार्यकर्ती, शिक्षामित्र,उपनल एवं संविदाकर्मियों की भांति मानदेय की व्यवस्था करना अत्यंत आवश्यक है।सभी बिंदुओं पर गम्भीरता से विचार-विमर्श करने के बाद समिति के सदस्यों द्वारा महंगाई को दृष्टिगत रखते हुए न्यूनतम ₹30000 एवं अधिकतम ₹50000 आय गारंटी मानदेय के रूप में दिये जाने का प्रथम प्रस्ताव शासन के सामने रखने पर सहमति जताई गई एवं राशन विक्रेताओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने हेतु भी प्रस्ताव पर विचार विमर्श किया गया।उपरोक्त सभी प्रस्तावों के बाद यह भी निर्णय लिया गया कि समिति द्वारा मानदेय दिलवाये जाने हेतु जो भी प्रयास किए जाने होंगे सभी प्रयास किए जायेंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आजादी के समय से राशन वितरण का कार्य करने वाले राशन विक्रेताओं हेतु मानदेय दिलवाये जाने के लिए P D S के इतिहास में इस तरह की समिति बनवाकर बैठक करवाना और सकारात्मक प्रयास करना प्रदेश अध्यक्ष श्री रेवाधर बृजवासी के नेतृत्व में आंल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फैडरेशन के प्रदेश संगठन के सभी पदाधिकारियों के मेहनत और संघर्षों का सराहनीय परिणाम है।समिति की बैठक में अपर आयुक्त खाद्य श्री पी0एस0पांगती, प्रदेश अध्यक्ष श्री रेवाधर बृजवासी के अलावा मुख्य विपणन अधिकारी श्री एम0 एस0 विसेन जी, वित्त नियंत्रक श्रीमती स्मृति खंडूरी जी, उपायुक्त खाद्य मुख्यालय श्रीमती निधि रावत जी,आंल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फैडरेशन के प्रदेश महामंत्री श्री संजय शर्मा जी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री हरीश पंत जी, एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री कुंदन शर्मा जी आदि सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही।🙏 *समीम दुर्रानी —प्रदेश मीडिया प्रभारी आंल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फैडरेशन उत्तराखंड।*
Related Posts
उत्तराखंड में BJP को आज लगेगा बड़ा झटका, भाजपा के 6 बड़े नेता करेंगे कांग्रेस ज्वाइन
उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। आज सत्ताधारी पार्टी भाजपा को प्रदेश में बड़ा झटका…
फर्ज के अग्निपथ पर बढ़े कदम, देश रक्षा की खाई कसम; 603 अग्निवीर बने भारतीय फौज का अंग
रानीखेत के कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर में 603 अग्निवीर भारतीय सेना में शामिल हुए। 31 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के बाद…
दिवाली पर रातभर दौड़ती रहीं दमकल की गाड़ियां, साढ़े छह घंटे में आग की 12 घटनाएं, मची अफरातफरी
दिवाली पर रात भर दमकल की गाड़ियां दौड़ती रहीं। दमकल विभाग को मेहूंवाला और निरंजनपुर मंडी की भीषण आग से…
