कुराड पार्था मोटर मार्ग पर हादसा, खाई में गिरी बोलेरो, आठ लोग थे सवार

बोलेरो थराली से हरीनगर लेताल जा रही थी। अस दौरान कार अचानक अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

कुराड पार्था मोटर मार्ग पर बुधवार शाम सड़क हादसा हो गया। एक बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। गाड़ी में आठ लोग सवार थे। सभी घायल हैं।

प्रभारी थानाध्यक्ष संदीप देवरानी ने बताया कि वाहन थराली से हरीनगर लेताल जा रहा था। घायलों में पांच पुरुष, दो महिलाएं और एक बालिका सवार थी। पुलिस और डीआरएफ की टीम घायलों को खाई से निकालकर 108 की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली भेज रहे है। आगे की ख़बर को देखने के लिए जुडे़ रहें हमारे साथ लोकजन एक्सप्रेस के फेसबुक पेज को भी फोलो करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *