लोकजन एक्सप्रेस देहरादून I पुलिस ने अवैध रूप से देहरादून में रह रही दो बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गयीें एक महिला के पास आधार, से फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। जिसके चलतेा महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अवैध रूप से रही दूसरी महिला को वापस बंग्लादेश भेजा जाएगा। गिरफ्तार आरोपी महिलाएं कोविड के दौरान अवैध रूप से बार्डर क्रॉस कर भारत आई थी। भारत आने के बाद हिंदू महिला भूमि शर्मा के नाम से महिला ने अपने फर्जी दस्तावेज बनवा लिए थे। यहां रहने के लिए बबली खातून से भूमि शर्मा बन देहरादून में रह रही थी।गिरफ्तार आरोपी महिला के विरुद्ध फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध रूप से भारत में रहने पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। फर्जी दस्तावेज बनाने में आरोपी की सहायता करने वाले भी पुलिस के रडार पर देहैरादून में ही एक हिंदू युवक से विवाह कर लिया था।वहीं हिरासत में ली गई अन्य बांग्लादेशी महिला भी वर्ष 2023 में अवैध रूप से बॉर्डर क्रॉस कर भारत आई थी। हिरासत में ली गई बांग्लादेशी महिला मजदूरी का कार्य करती थी। महिला को भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार जल्द बांग्लादेश डिपोर्ट किया जाएगा।ऑपरेशन कालनेमि के तहत जनपद में अवैध रूप से रह रहे 17 बांग्लादेशी नागरिकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा पूर्व में कार्यवाही की जा चुकी। फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध रूप से रह रहे 08 बांग्लादेशी नागरिकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा चुका।
Related Posts
पौड़ी, यहां के एक होटल में दिल्ली की पर्यटक के साथ बलात्कार, मंगेतर के साथ घूमने आई थी युवती।
पौड़ी/ उत्तराखंड के पौड़ी जिले के नामी पर्यटन स्थल लैंसडौन क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दिल्ली…
समिति करेगी अब शिक्षकों के दिव्यांगता प्रमाणपत्रों की जांच, गलत लाभ लेने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
माध्यमिक शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति बनी है, जोकि दिव्यांगता प्रमाणपत्रों की जांच करेगी। शिक्षा मंत्री धन…
अवैध वसूूली के आरोप में डीएम ने किया पटवारी को निलंबित
जिलाधिकारी सविन बंसल को लाखामंडल के क्षेत्रवासियों से मिली थी शिकायत लोकजन एक्सप्रेस देहरादून I देहरादून जनपद के लाखामंडल क्षेत्र…
