नई दिल्ली/ देहरादून। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार की उपनल से सम्बन्धित सभी पुनर्विचार याचिकांए खारिज कर दी है। राज्य सरकार द्वारा कुंदन सिंह बनाम राज्य उत्तराखंड सहित कई संबंधित मामलों में दायर सभी रीव्यू पिटीशन (सिविल) वर्ष 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ एवं न्यायमूर्ति प्रसन्ना बी. वराले की खंडपीठ ने कहा कि पूर्व में दिनांक 15 अक्टूबर 2024 को पारित आदेश में किसी भी प्रकार की स्पष्ट त्रुटि नहीं है, इसलिए उसके पुनर्विचार का कोई आधार नहीं बनता।इन याचिकाओं में राज्य सरकार की ओर से वर्ष 2019 से 2021 के बीच दायर कई विशेष अनुमति याचिकाओं और सिविल अपीलों के विरुद्ध पुनर्विचार मांगा गया था। सभी मामलों को एक साथ सुनकर कोर्ट ने कहा कि आदेश पूरी तरह न्यायसंगत है और पुनर्विचार योग्य नहीं है।
Related Posts
युवा उत्तराखंड को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं, विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने के लिए देहरादून पहुंची। जहां उन्होंने उत्तराखंड सरकार के महिला…
पटाखे जलाने को लेकर विवाद में बुजुर्ग ने तीन युवकों पर फेंका तेजाब
एक युवक बुरी झुलसा,तेजाब फेंकने पर ग्रामीणों ने बुजुर्ग को जमकर पीटा लोकजन एक्सप्रेस लक्सर। पटाखे जलाने को लेकर हुए…
वकील मांगों को लेकर आंदोलनरत, हड़ताल खत्म कराने पहुंचे गृह सचिव शैलेश बगौली-जिलाधिकारी और एसएसपी
देहरादून में वकील अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। आज गृह सचिव, डीएम और एसएसपी वकीलों के बीच पहुंचे। अपनी…
