युवती से दुष्कर्म के मामले में उत्तराखंड के इस ब्लॉक का प्रमुख गिरफ्तार, पढ़िए… 

गोपेश्वर: युवती से दुष्कर्म के आरोप में दशोली विकासखंड के ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख विपिन कंडारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

गोपेश्वर थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि मंगलवार को युवती ने तहरीर दी थी…जिसमें उसने विपिन कंडारी पर शादी का झांसा देकर लंबे समय से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विपिन कंडारी को गिरफ्तार किया।

युवती ने यह भी आरोप लगाया कि विपिन कंडारी ने लंबे समय तक उसके साथ रहने का दावा किया था। पुलिस द्वारा की गई जांच में यह भी पता चला कि विपिन कंडारी पहले एक संगठन से जुड़े छात्र नेता भी रहे थे..जहां उनकी युवती से जान-पहचान हुई थी।

विपिन कंडारी की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच तेज़ कर दी गई है और पुलिस ने आरोपों के आधार पर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *